लंदन की सड़कों पर 'पान इंडिया' का दाग

लंदन के हैरो इलाके में पान थूकने का वीडियो वायरल हो गया है। भारतीयों पर लगा आरोप, लंदन की सड़कों पर लाल धब्बों ने मचाई हलचल।

वीडियो में एक रोड किनारे डस्टबिन पर थूका गया पान साफ दिख रहा है।

Harrow Online की रिपोर्ट के मुताबिक, Rayners Lane और North Harrow में ये पान के धब्बे सबसे ज्यादा देखे गए हैं।

स्थानीय निवासियों ने इसे ‘बड़ी समस्या’ बताया है। वे इसे पान बेचने वालों की ज़िम्मेदारी बता रहे हैं

लोगों ने भारतीय छात्रों और डिलीवरी ड्राइवर्स को दोषी ठहराया। "ये पान की दुकान भी जिम्मेदार है

कई यूज़र्स ने साफ कहा – "इंडियन्स कर रहे हैं ये सब!" NHS पर बढ़ रहे बोझ की भी बात हुई, क्योंकि पान से मुंह का कैंसर हो सकता है।

2010 में Brent Council ने पान थूकने वालों पर £80 का जुर्माना लगाया था और जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।

भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले इस वायरल वीडियो ने दुनियाभर में बहस छेड़ दी है — क्या विदेशों में रह रहे भारतीय अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं?