मुंबई में पिछले 84 घंटों में 500 मिमी से अधिक बारिश, बाढ़ की स्थिति गंभीर।
भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और रायगढ़ के लिए RED ALERT घोषित किया।
चेम्बूर, दादर, अंधेरी समेत कई इलाकों में जलभराव से यातायात ठप।
लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित, पश्चिम रेलवे ने कई रूट्स अस्थायी बंद किए।
इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट उड़ानों में देरी की चेतावनी।
मुंबई में आज सुबह 9:17 बजे और शाम 8:36 बजे हाई टाइड, 10.37 फीट ऊंचाई।
BMC ने सरकारी कार्यालय बंद किए, वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी।
NDRF और SDRF टीमों ने राहत और बचाव कार्य तेज़ किया।
अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना, सतर्कता जरूरी है।